AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

4 अप्रैल 2024

6:57:14 am
1448935

भारतीय मज़दूरों का पहला जत्था इस्राईल रवाना

आने वाले कुछ हफ्ते में 1500 भारतीय कामगारों का दल वॉर जोन बने इस्राईल के लिए रवाना होगा। ज़ायोनी राजदूत ने कहा कि फिलहाल 60 वर्कर मक़बूज़ा फिलिस्तीन जा रहे हैं जो दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत भेजे जा रहे हैं।

फिलिस्तीन में ज़ायोनी सेना और फिलिस्तीन मुक्ति आंदोलन के बीच जारी संघर्ष के बीच भारतीय मज़दूरों का पहला जत्था इस्राईल के लिए रवाना हो गया है।

ग़ज़्ज़ा युद्ध के बीच भारत से 60 कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर्स इस्राईल के लिए रवाना हो गए। ज़ायोनी राजदूत नाओर गिलोन ने इसकी जानकारी दी है। ज़ायोनी दूतावास ने भारतीय कामगारों के पहले दल को फेयरवेल दिया।

सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ हफ्ते में 1500 भारतीय कामगारों का दल वॉर जोन बने इस्राईल के लिए रवाना होगा। ज़ायोनी राजदूत ने कहा कि फिलहाल 60 वर्कर मक़बूज़ा फिलिस्तीन जा रहे हैं जो दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत भेजे जा रहे हैं। इन भारतीय कामगारों को भर्ती करने के बाद पहले राष्‍ट्रीय कौशल व‍िकास कार्पोरेशन में ट्रेनिंग दी गई है।

ज़ायोनी राजदूत ने उम्‍मीद जताई कि ये वर्कर्स भारत के दूत बनेंगे और दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में गर्माहट और ज्‍यादा बढ़ जाएगी। भारत ने इस्राईल में मौजदू अपने नागरिकों को सलाह दी थी कि वह ज्‍यादा सुरक्षित इलाकों में चले जाएं। बता दें कि कुल करीब 1 लाख भारतीयों को मज़दूरी के लिए भर्ती करने की योजना है।