AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

1 अप्रैल 2024

8:42:06 am
1448127

चीन भारत रिश्तों में तनाव, अरुणाचल के 36 इलाक़ों के रखें चाइनीज़ नाम

चीन पहले ही दावा करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा है, जिस पर हाल ही में भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा था कि अरुणाचल प्रदेश हमारा हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

चीन और भारत के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर जारी विवाद और गहराता जा रहा है। विवाद की इस आग को अमेरिकी हस्तक्षेप ने और भड़का दिया है। अमेरिका को चीन की दो टूक के बाद अब अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन ने एक और विवादित कदम उठाया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों को अपना बताते हुए उसका चाइनीज नामकरण कर दिया है।

बता दें कि चीन पहले ही दावा करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा है, जिस पर हाल ही में भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा था कि अरुणाचल प्रदेश हमारा हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

अरुणाचल प्रदेश पर दोनों तरफ से लगातार बयानबाज़ी जारी है। लगातार तनाव के बीच भी चीन अपने कदम पीछे नहीं हटा रहा है बल्कि लगातार अरुणाचल प्रदेश में अपने पैर पसार रहा है। चीन के सिविल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने इन जगहों के नाम और जिओ लोकेशन भी जारी किए है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की जिन 30 जगहों पर दावा किया है उसमें 11 आवासीय इलाके, 12 पहाड़, चार नदियां , एक झील, एक दर्रा और एक खाली जमीन है।