AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
रविवार

31 मार्च 2024

8:58:31 am
1447929

अफ़ग़ानिस्तान में संकट गहराया, लाखों महिलाऐं और बच्चे कुपोषण का शिकार

संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WORLD FOOD PROGRAMME) ने अफगानिस्तान की एक भयानक तस्वीर सामने रखी है। जहां तालिबान राज में महिलाओं और बच्चों को भर पेट खाना भी नहीं मिल पा रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद हालात सुधरने के बजाए और बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान में बच्चों और महिलाओं में कुपोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल तीन मिलियन बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। वहीं 12 लाख से ज्यादा महिलाएं फिलहाल कुपोषण से जूझ रही है।

संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WORLD FOOD PROGRAMME) ने अफगानिस्तान की एक भयानक तस्वीर सामने रखी है। जहां तालिबान राज में महिलाओं और बच्चों को भर पेट खाना भी नहीं मिल पा रहा है।

अफगानिस्तान में कुपोषण के ये बढ़ते आंकड़े खतरे के निशान को पार कर रहे हैं। जिसके चलते डब्ल्यूएफपी कई कदम उठा रहा है। डब्ल्यूएफपी के द्वारा पूरे देश में बच्चों के लिए 2, 700 स्पेशल क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। डब्ल्यूएफपी लगातार देश में बढ़ रहे कुपोषण को रोकने की कोशिश कर रहा है।