AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

30 मार्च 2024

9:37:36 am
1447796

बीजिंग का आरोप भारत और चीन के रिश्तों को बिगाड़ रहा है अमेरिका

चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अमेरिका भारत को भड़का रहा है। भारत के साथ जो सीमा मुद्दा है उसे सुलझाने के लिए दोनों देशों के पास एक तंत्र, संवाद माध्यम और इच्छा शक्ति है।

चीन ने अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भारत और चीन के रिश्तों में खटास पैदा कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर अमेरिका के बयानों से नाराज़ चीन ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। अमेरिका द्वारा अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताने के बाद चीन बुरी तरह बौखलाया हुआ है।

अमेरिका ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानते हुए वास्तविक रेखा पर चीन की एकपक्षीय हरकतों को गलत बताया था। जिसका चीन ने विरोध किया है। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अमेरिका भारत को भड़का रहा है। चीन की सेना ने कहा कि भारत के साथ जो सीमा मुद्दा है उसे सुलझाने के लिए दोनों देशों के पास एक तंत्र, संवाद माध्यम और इच्छा शक्ति है।