AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

30 मार्च 2024

8:56:04 am
1447788

मुख़्तार के जनाज़े में मनाही के बावजूद उमडा हुजूम, किले में बदला गाज़ीपुर

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर जिले में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार की आधी रात के बाद शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए व्याकूल दिखी।

पूर्वांचल के कद्दावर नेता और पांच बार के विधायक मुख़्तार अंसारी की अंतिम विदाई में सिर्फ घर वालों को अनुमति दिए जाने के बाद भी लाखों का हुजूम उमड़ा। शुक्रवार आधी रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर माफिया मुख्तार अंसारी ताबूत में अपने घर मुहम्मदाबाद पहुंचा। लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे।

मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। शनिवार की सुबह से लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई। मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग मौजूद हुए। इस दौरान भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को कब्रिस्तान के बाहर रोक दिया गया।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर जिले में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार की आधी रात के बाद शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए व्याकूल दिखी। सुबह से लोगों की भीड़ फिर से जुटने लगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।