AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

28 मार्च 2024

8:53:44 am
1447356

अमेरिका ने केजरीवाल के साथ अब विपक्ष के सीज़ खातों पर जताई चिंता

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान नई दिल्ली में अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उप-प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब करने और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मिलर ने कहा

भारतीय विदेश मंत्रालय की कड़ी आपत्ति के बाद भी अमेरिका ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर चिंता जताई। भारतीय विदेश मंत्रालय की आपत्ति को नज़रअंदाज़ करते हुए अमेरिका ने इस बार केजरीवाल प्रकरण के साथ साथ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सीज़ खातों को लेकर भी चिंता जताई है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा था कि वह इन मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया को प्रोत्साहित करते हैं। इस पर विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था

वॉशिंगटन में विदेश विभाग की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान नई दिल्ली में अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उप-प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब करने और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मिलर ने कहा, हम कांग्रेस पार्टी के आरोपों से भी अवगत हैं कि टैक्स अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, ताकि आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाए। हम हर मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया को प्रोत्साहित करते हैं।