AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

25 मार्च 2024

8:57:24 am
1446666

कमालुद्दीन मौला मस्जिद का सर्वे: मुस्लिम पक्ष की पहले दिन का सर्वे रद्द करने की मांग

शुक्रवार को भोजशाला में नमाज भी पढ़ी जाती है। सर्वे के बीच मुस्लिम समाज के लोग भी परिसर में नमाज पढ़ने दाखिल हुए थे।

भारत की विख्यात मस्जिद कमालुद्दीन मौला पर भी संकट के बादल गहरा रहे हैं। कमाल मौला मस्जिद परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किया जा रहा सर्वेक्षण रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सदियों से ही कमाल मौला मस्जिद के रूप में पहचानी जानी वाली इस मस्जिद को हिन्दू पक्ष वाग्देवी (देवी सरस्वती) को समर्पित मंदिर बता रहे हैं।

शुक्रवार को भोजशाला में नमाज भी पढ़ी जाती है। सर्वे के बीच मुस्लिम समाज के लोग भी परिसर में नमाज पढ़ने दाखिल हुए थे। प्रशासन ने भोजशाला परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सुरक्षा जांच के बगैर किसी को भी भीतर जाने नहीं दिया जा रहा था। खोदाई के लिए जो कर्मचारी गए थे, उनकी भी जांच की गई। टीम ने भीतर जाकर परिसर की लंबाई और चौड़ाई नापी और वीडियोग्राफी की।