AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

23 मार्च 2024

9:51:01 am
1446223

बांग्लादेश में पिनाकी भट्टाचार्य ने शुरू किया इंडिया आउट अभियान,मुख्य विपक्षी दलों ने किया समर्थन

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी दल BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए- इस्लामी पहले इस अभियान का पर्दे के पीछे से समर्थन कर रही थीं लेकिन अब वो भी आधिकारिक तौर पर इस आंदोलन का हिस्सा बन गई हैं।

पड़ोसी देश मालदीव से आउट होने के बाद अब भारत के लिए दूसरे पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी दल BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए- इस्लामी पहले इस अभियान का पर्दे के पीछे से समर्थन कर रही थीं लेकिन अब वो भी आधिकारिक तौर पर इस आंदोलन का हिस्सा बन गई हैं।

शेख हसीना के कट्टर आलोचक पिनाकी भट्टाचार्य फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहते हैं। वह पिनाकी ही थे जिन्होंने जनवरी में 'इंडिया आउट' अभियान की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने 'बांग्लादेश के घरेलू मामलों में भारत के निरंतर हस्तक्षेप' के विरोध में अपने लाखों फॉलोवर्स से भारतीय उत्पादों को ना खरीदने का आग्रह किया था।

बांग्लादेश में इंडिया आउट मूवमेंट का असर दिख रहा है। रमजान के समय में इसमें तेजी आई है। बांग्लादेश के बाजार में भारतीय उपभोक्ता उत्पादों की बिक्री में गिरावट का भी दावा किया गया है। हालांकि बांग्लादेश में भारत की समर्थक सरकार होने की वजह से इस कैंपेन का असर बहुत ज्यादा ना होने की बात कही जा रही है लेकिन यह भारत की पड़ोस नीति के बारे में जरूर चिंता पैदा करता है।