AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

23 मार्च 2024

9:27:52 am
1446220

लाल सागर में संकट के बीच भारतीय नौसेना के अभियान तेज़

इस भारतीय अधिकारी ने कहा कि 'हमारे किसी भी भारतीय जहाज को निशाना नहीं बनाया गया। हौसी आंदोलन इस्राईल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहा है। वह ब्रिटेन और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों के झंडे वाले जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं।

फिलिस्तीन में इस्राईल की ओर से जारी जनसंहार के खिलाफ जब से यमन ने ज़ायोनी हितों को निशाना बनाना शुरू किया है अरब सागर और लाल सागर में हलचल तेज़ हो गयी है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्गो यातायात को सुरक्षा देने के लिए अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में एंटी-पायरेसी और एंटी-ड्रोन ऑपरेशन के लिए 10 युद्धपोतों को तैनात किया है।

भारतीय नौसेना के अदन की खाड़ी, अरब सागर और लाल सागर में चल रहे 100 दिन के अभियान पर एडमिरल आर हरि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अव्यवस्था का लाभ उठाने के लिए लुटेरे फिर से सक्रिय हो गए हैं। वह लूटपाट को उद्योग की तरह देख रहे हैं। हम इसे रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

भारतीय नौसेना के इस अधिकारी ने बताया कि समुद्री डकैती के खिलाफ चलाए गए विभिन्न अभियानों में 27 पाकिस्तानियों और 30 ईरानियों सहित 102 लोगों की जान बचाई गयी है।

वहीँ यमन के सैन्य अभियान पर इस भारतीय अधिकारी ने कहा कि 'हमारे किसी भी भारतीय जहाज को निशाना नहीं बनाया गया। हौसी आंदोलन इस्राईल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहा है। वह ब्रिटेन और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों के झंडे वाले जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं। हम इसमें इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि इन सभी जहाजों पर हमारे चालक दल के सदस्य भी हैं।