AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

22 मार्च 2024

10:26:27 am
1446064

ग़ज़्ज़ा और सूडान में खाद्य संकट, लाखों लोगों की ज़िंदगी दांव पर

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक मार्च और मई 2024 के बीच उत्तरी ग़ज़्ज़ा में अकाल पड़ सकता है। इसकी वजह इस्राईल के हमले के बाद पैदा हुए हालात हैं।

ज़ायोनी सेना के हाथों जनसंहार का सामना कर रहे ग़ज़्ज़ा के हालात हर गुज़रते दिन के साथ और भयावह होते जा रहे हैं। ज़ायोनी सेना के हाथों से बचने वाले भूख के हाथों मारे जा रहे हैं।

ग़ज़्ज़ा में लाखों लोग भोजन के लिए तरस रहे हैं और अकाल के कगार पर हैं। ज़ायोनी सेना को भरपूर सैन्य एवं आर्थिक मदद देने वाले अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लैंकेन ने भी कहा कि ग़ज़्ज़ा के 20 लाख नागरिक गंभीर रूप से कुपोषित हैं।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि सूडान में जारी संघर्ष दुनिया में सबसे बड़े भूख संकट का कारण बन सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक मार्च और मई 2024 के बीच उत्तरी ग़ज़्ज़ा में अकाल पड़ सकता है। इसकी वजह इस्राईल के हमले के बाद पैदा हुए हालात हैं।

आईपीसीसी के मुताबिक, ग़ज़्ज़ा की आधी आबादी यानी करीब 11 लाख लोग भूख से मर रहे हैं। स्थति और बुरी हुई तो जुलाई 2024 में ग़ज़्ज़ा की पूरी आबादी अकाल का शिकार होगी।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि सूडान में मौजूदा संघर्ष "हाल के इतिहास में सबसे बुरे सपनों में से एक" है, जो दुनिया में सबसे बड़े भूख संकट का कारण बन सकता है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार, अप्रैल 2023 में शुरू हुए गृह युद्ध के परिणामस्वरूप, सूडान में लगभग 1.8 मिलियन लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।