AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

21 मार्च 2024

9:52:37 am
1445865

रमज़ान के पहले अशरे में अमेरिका की तीन हस्तियों ने अपनाया इस्लाम

दुनियाभर विशेष कर अमेरिका और यूरोप में बढ़ते इस्लामोफोबिया के बीच रमज़ान के इन दिनो मे अमेरिका की तीन नामी-गिरामी शख्सियतों ने इस्लाम कबूल किया है।

माहे मुबारक रमज़ान के पहले दस दिन मुकम्मल हो रहे हैं इस बीच अमेरिका के तीन दिग्गजों ने मुस्लमान होने का ऐलान किया है।

दुनियाभर विशेष कर अमेरिका और यूरोप में बढ़ते इस्लामोफोबिया के बीच रमज़ान के इन दिनो मे अमेरिका की निम्नलिखित तीन नामी-गिरामी शख्सियतों ने इस्लाम कबूल किया है।

1- शान किंग - मशहूर एक्टिविस्ट हैं। समाजिक न्याय के लिए काम करते हैं। इन्होने रमज़ान के पहले दिन टेक्सास की एक मस्जिद में इस्लाम कबूल करने का ऐलान किया।

2-प्रोफेसर हेनरी कलासेन -यूनिवर्सिटी आफ कैलीफोर्निया में प्रोफेसर तथा मशहूर वैज्ञानिक हैं। स्टेम सेल रिसर्च के मैदान में खासतौर से जाने जाते हैं। इन्होंने इस्लाम कबूल कर अपना नाम अब्दुल हक़ रखा और उमरह अदा करने के लिए मक्का रवाना हो गए।

3-ली जान - मशहूर अमेरिकी रैपर व प्रोड्यूसर, इन्होंने कैलीफोर्निया की किंग फहद मस्जिद में पिछले शुक्रवार को इस्लाम क़ुबूल करने का ऐलान किया।