AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

21 मार्च 2024

9:02:40 am
1445858

कर्नाटक, मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला विधेयक राज्यपाल ने लौटाया

इस विधेयक में मंदिरों की कमाई पर टैक्स लगाने का प्रावधान है। केंद्र की सत्ता संभाल रही भाजपा ने इस विधेयक का विरोध किया है।

कर्नाटक में मंदिरों पर टैक्स लगाने वाले विधेयक को लौटाते हुए राज्यपाल ने खुद राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांग है। राजभवन की तरफ से कहा गया है कि विधेयक का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में इस पर स्पष्टता जरूरी है कि क्या मामले के लंबित रहने के दौरान उसमें संशोधन किया जा सकता है या नहीं।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक सरकार के मंदिरों पर टैक्स लगाने वाले बिल को सरकार को वापस लौटा दिया है। राज्यपाल ने विधेयक में और ज्यादा स्पष्टीकरण के साथ फिर से देने का निर्देश दिया है। इस विधेयक में मंदिरों की कमाई पर टैक्स लगाने का प्रावधान है। केंद्र की सत्ता संभाल रही भाजपा ने इस विधेयक का विरोध किया है।