AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

18 मार्च 2024

9:15:11 am
1445295

अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले, तालिबान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई में महिलाएं और मासूम बच्चे मारे गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 40 से भी अधिक है।

आर्थिक सनकत और राजनैतिक उथल पुथल से गुज़र रहे पाकिस्तान ने पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमला किया जिसमे 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। अफगानिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान की दो हवाई कार्रवाई से बाद से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार खासा गुस्से में दिखाई दे रही है। अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई में महिलाएं और मासूम बच्चे मारे गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 40 से भी अधिक है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर दो हवाई हमले किए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। तालिबान ने इसे देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। इस हमले में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए।

गौरतलब है कि ये हमले शनिवार को पाकिस्तान क्षेत्र के अंदर एक हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद हुए, जिसके लिए देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जवाबी कार्रवाई की बात कही थी।