AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

16 मार्च 2024

10:28:01 am
1444752

ईरान को G-7 देशों की चेतावनी, रूक को मिसाइल दिए तो लगाएंगे प्रतिबंध

अमेरिका और उसके यूरोपीय घटकों ने एक बार फिर ईरान को रूस से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस को ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल दिए गए तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध की आग में जमकर बारूद झोंकने वाले अमेरिका और उसके यूरोपीय घटकों ने एक बार फिर ईरान को रूस से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस को ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल दिए गए तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ईरान को चेतावनी दी है। वॉशिंगटन ने कहा कि अगर तेहरान यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें देने की योजना पर आगे बढ़ता है, तो प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले पश्चिमी देश उस पर नए प्रतिबंध लगाएंगे।

जी-7 देशों ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें दीं तों प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले पश्चिमी देश उस पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं।

जी-7 समूह के नेताओं ने एक बयान में कहा, अगर ईरान बैलिस्टिक मिसाइल या उससे जुड़ी तकनीक रूस को मुहैया कराता है तो हम तेजी से मिलकर जवाब देने के लिए तैयार हैं, जिसमें ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाना शामिल है।

बता दें कि ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पिछले महीने कहा था कि उस पर बैलिस्टिक मिसाइल की बिक्री रोकने का कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है, लेकिन वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए हथियारों के लेनदेन से दूरी बनाने के लिए नैतिक रूप से बाध्य है।