AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

15 मार्च 2024

9:03:22 am
1444477

भारत में इस्लामोफोबिया, एक और शहर से मुस्लिम नाम हटाया

इस शहर की स्थापना निज़ाम शाही वंश के पहले सुल्तान अहमद निज़ाम शाह ने की थी। अहमदनगर को 1637 में सम्राट शाहजहाँ द्वारा मुग़ल साम्राज्य में शामिल किया गया था।

भारत में इस्लामोफोबिया की लहर के बीच एक ओर ऐतिहासिक शहर का नाम बदल दिया गया है। महाराष्ट्र के ज़िले अहमद नगर को अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के राज्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने को क़ानूनी मान्यता देने के बाद अब राज्य सरकार ने एक और ऐतिहासिक शहर अहमदनगर का नाम बदलते हुए इस मंज़ूरी भी दे दी है। महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले, राज्य सरकार ने "औरंगाबाद" का नाम बदलकर "संभाजी नगर" और "उस्मानाबाद" का नाम "धाराशिव" कर दिया था।

गौरतलब है कि अहमदनगर का इतिहास बहुत पुराना है। यह निज़ाम शाही सुल्तानों की राजधानी भी रहा है। इस शहर की स्थापना निज़ाम शाही वंश के पहले सुल्तान अहमद निज़ाम शाह ने की थी। अहमदनगर को 1637 में सम्राट शाहजहाँ द्वारा मुग़ल साम्राज्य में शामिल किया गया था।