AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

14 मार्च 2024

9:51:38 am
1444356

नाइजीरिया: 286 छात्रों और शिक्षकों से अपहरणकर्ताओं ने मांगी 6 लाख की फिरौती

7 मार्च को, नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना के एक कस्बे कोरेगा में एक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय से बंदूक की नोक पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों सहित 286 छात्रों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया गया था। 2021 के बाद से यह नाइजीरिया में सबसे बड़ा अपहरण कांड है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक सप्ताह पहले एक स्कूल से 286 छात्रों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया था अब बंदियों की रिहाई के लिए अपहरणकर्ताओं ने एक अरब नायरा (नाइजीरियाई मुद्रा) की मांग की है। अमेरिकी डॉलर के हिसाब से यह रकम करीब 620 हजार है।

अपहृत परिवारों के एक प्रवक्ता और एक सामुदायिक कौंसलर ने रॉयटर्स को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने फोन पर पैसे की मांग की है।

7 मार्च को, नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना के एक कस्बे कोरेगा में एक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय से बंदूक की नोक पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों सहित 286 छात्रों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया गया था। 2021 के बाद से यह नाइजीरिया में सबसे बड़ा अपहरण कांड है।

अपहरणकर्ताओं ने सभी बच्चों, छात्रों और स्कूल स्टाफ की रिहाई के बदले में कुल एक अरब नायरा की मांग की है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती देने के लिए 20 दिन का समय दिया है और कहा है कि अगर समय पर पैसे नहीं दिए गए तो वे सभी बंधकों को मार डालेंगे।