AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

8 मार्च 2024

8:26:22 am
1442945

ईरान पर प्रतिबंध बे असर, एयर इंडस्ट्री में विकास की रफ्तार बढ़ी

ईरान के विमानन उद्योग पर लगभग 40 वर्षों से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन इन प्रतिबंधों के बावजूद हमारे देश का विमानन उद्योग बंद नहीं हुआ है और हम इस क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़े हैं और यह दुनिया में हमारी स्थिति को दर्शाता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्रालय से संबधित वायु उद्योग संगठन के प्रमुख ने ईरान के वायु उद्योग पर लगभग 40 वर्षों से लगे प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रतिबंधों के बावजूद हमारे देश का वायु उद्योग बंद नहीं हुआ है ईरान तेज़ी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

अमीर अफशीन ख्वाजा फर्द ने अल्बोर्ज़ प्रांत में पहले एयर शो का निरीक्षण करते हुए संवाददाताओं से कहा कि हम विमानन उद्योग के क्षेत्र में देश की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं और हमारी क्षमताएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान के विमानन उद्योग पर लगभग 40 वर्षों से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन इन प्रतिबंधों के बावजूद हमारे देश का विमानन उद्योग बंद नहीं हुआ है और हम इस क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़े हैं और यह दुनिया में हमारी स्थिति को दर्शाता है।

ख्वाजा फर्द ने कहा कि आज ईरान में बना 4 से 6 टन का मालवाहक विमान परिक्षण उड़ान भर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के बाद इस्लामिक दुनिया में हम दूसरे देश हैं जिसने बिना किसी देश की मदद के हवाई जहाज बनाया है।

ख्वाजा फर्द ने कहा कि आज हम प्रशिक्षण के लिए आधुनिक जेट विमान बनाने में सफल हो गये हैं जो सेवा में है और इसने इस क्षेत्र में हमारी क्षमताओं को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है।