AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

8 मार्च 2024

6:10:19 am
1442930

नाइजीरिया में अब महिलाएं और बच्चों समेत 200 लोगों का अपहरण

नाइजीरिया में हिंसा के कारण विस्थापित हुए इन लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट उस समय किडनैप कर लिया गया जब वह ईंधन की तलाश में लकड़ियां तलाश रहे थे।

नाइजीरिया में एक बार फिर चरमंथियों ने महिलाओं और बच्चों को आतंक का निशाना बनाते हुए कम से कम 200 लोगों को बंदी बना लिया है जिनमे अधिकतर महिलाऐं और बच्चे हैं।

नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मोहम्मद फॉल ने एक बयान में कहा, अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया है। फॉल ने कहा कि सुरक्षा साझेदारों के अनुसार, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।

नाइजीरिया में हिंसा के कारण विस्थापित हुए इन लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट उस समय किडनैप कर लिया गया जब वह ईंधन की तलाश में लकड़ियां तलाश रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 200 लोगों को चरमपंथियों ने अगवा कर लिया है। कार्यालय ने बताया कि अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।