AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

7 मार्च 2024

7:30:15 am
1442731

नाइजीरिया में आईएसआईएस ने 47 महिलाओं का अपहरण किया

नाइजीरिया और कैमरून की सीमा के पास विस्थापित लोगों के लिए शिविरों में रहने वाली महिलाएं लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं, जब उन्हें इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत के आतंकियों ने घेर लिया।


आतंकी गुट आईएसआईएस ने नाइजीरिया में 47 महिलाओं का अपहरण कर लिया है। कहा जा रहा है कि वास्तविक संख्या इस से भी कहीं अधिक हो सकती है।

एक स्थानीय अधिकारी अली बुकर ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि यह संख्या और भी अधिक है। पूरे नाइजीरिया में अपहरण एक बड़ी समस्या बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया आपराधिक मिलिशिया से भी जूझ रहा है और साथ ही अंतर-सांप्रदायिक हिंसा भी भड़क रही है।

नाइजीरिया में बोको हराम समेत कई चरमपंथी संगठन सक्रिय हैं। विशेष रूप से पूर्वोत्तर नाइजीरिया का बोर्नो राज्य इस प्रकार की हिंसा का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। इसी राज्य से इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस नाम के संगठन ने 47 महिलाओं का अपहरण कर तबाही मचा दी है।

 इस कट्टरपंथी संगठन से लड़ने में सक्रिय एक मिलिशिया समूह के नेता शेहू माडा ने कहा कि नाइजीरिया और कैमरून की सीमा के पास विस्थापित लोगों के लिए शिविरों में रहने वाली महिलाएं लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं, जब उन्हें इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत के आतंकियों ने घेर लिया। इनमें से कुछ महिलाएं भागने में सफल रहीं जबकि 47 महिलाएं लापता हैं कहा जा रहा है कि उनका अपहरण कर लिया गया है।