AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

6 मार्च 2024

8:45:41 am
1442596

मालदीव के नज़दीक नौसैनिक बेस बनाएगा भारत

भारतीय नौसेना ने घोषणा की है कि वह लक्षद्वीप में अपना एक नया बेस बनाएगी। आईएनएस जटायु नाम का यह बेस मिनीकॉय नाम के लक्षद्वीप में सबसे दक्षिणी द्वीप पर बनाया जाएगा। लक्षद्वीप मालदीव से करीब 130 किलोमीटर दूर उत्तर की तरफ स्थित है।

भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक रिश्ते खराब हुए तो चीन ने मालदीव के साथ सैन्य क़रार किया जिसे भारत की कूटनीतिक हार के तौर प् देखा जा रहा है। अब मालदीव से कूटनीतिक रिश्तों में तनाव के बीच भारत ने मालदीव के करीब ही लक्षद्वीप में एक नया नौसेना अड्डा बनाने का फैसला किया है। मालदीव अपने यहाँ तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों को जल्द ही भारत वापस भेजने वाला है। मालदीव ने साफ़ कहा है कि हमे अपने देश में भारतीय सैन्यकर्मी किसी भी रूप में स्वीकार नहीं। हम सादे लिबास में भी अपने यहाँ भारतीय सैनिक नहीं चाहते।

भारतीय नौसेना ने घोषणा की है कि वह लक्षद्वीप में अपना एक नया बेस बनाएगी। आईएनएस जटायु नाम का यह बेस मिनीकॉय नाम के लक्षद्वीप में सबसे दक्षिणी द्वीप पर बनाया जाएगा। लक्षद्वीप मालदीव से करीब 130 किलोमीटर दूर उत्तर की तरफ स्थित है।

भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा, "यह बेस परिचालन संबंधी पहुंच बढ़ाएगा और पश्चिमी अरब सागर में समुद्री डकैती रोकने और मादक पदार्थ विरोधी कदम उठाने की दिशा में भारतीय नौसेना की कोशिशों में मदद करेगा।