AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

5 मार्च 2024

7:29:39 am
1442308

चीन और मालदीव में क़रार, मुफ्त सैन्य सहायता देगा बीजिंग

भारत से बिगड़ते रिश्तों के बीच मालदीव धीरे-धीरे भारत के स्थान पर चीन से नज़दीकी बढ़ाने की कोशिशों में लगा है। हाल ही में दोनों देशों ने एक डिफेंस को-ऑपरेशन डील साइन की है।


भारत और मालदीव के बिगड़ते रिश्तों के बीच चीन ने भारत के लिए एक और बड़ी चिंता पैदा करते हुए मालदीव के साथ सैन्य क़रार दिया है। मालदीव भारत से बिगड़ते रिश्तों के बीच चीन से अपनी नजदीकी बढ़ा रहा है। चीन ने मालदीव को मुफ्त सैन्य सहायता देने के लिए एक समझौते पर साइन किए हैं। हालांकि इस समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इससे हिंद महासागर में भारत के वर्चस्व पर असर पड़ सकता है।

भारत से बिगड़ते रिश्तों के बीच मालदीव धीरे-धीरे भारत के स्थान पर चीन से नज़दीकी बढ़ाने की कोशिशों में लगा है। हाल ही में दोनों देशों ने एक डिफेंस को-ऑपरेशन डील साइन की है। इसके अनतर्गत चीन मालदीव को मुफ्त सैन्य सहायता प्रदान करेगा। ये डील भारतीय सैनिकों के पहले समूह की वापसी के लिए समय सीमा निर्धारित करने के कुछ हफ्ते बाद हुई है।

मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने चीन के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग के डिप्टी डायरेक्टर झांग बाओकुन से मुलाकात की। जिसके बाद मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट किया, “मौमून और मेजर जनरल बाओकुन ने मालदीव गणराज्य के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चीन के सैन्य सहायता पर एक एग्रीमेंट साइन किया है।