AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

5 मार्च 2024

6:13:58 am
1442285

फिलिस्तीन संकट पर भारत का रुख साफ़, केवल दो राष्ट्र ही है समाधान

चिरा कंबोज ने कहा कि भारत दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां इस्राईल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फिलिस्तीनी लोग एक स्वतंत्र देश में खुलकर जी सकें।

पिछले 5 महीने से भी अधिक से से इस्राईल के बर्बर हमलों का सामना कर रहे ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना की ओर से फिलिस्तीनियों का जनसंहार जारी है।

करीब पांच महीने से जारी क़त्लेआम के बाद भी इस्राईल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बातों की अनदेखी करते हुए अपने अभियान में लगा हुआ है। फिलिस्तीन पर इस्राईल के हमलों में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं।

भारत ने एक बार फिर इस संकट पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां इस्राईल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फिलिस्तीनी लोग एक स्वतंत्र देश में खुलकर जी सकें।

उन्होंने कहा, 'जंग पर भारत का रुख स्पष्ट रहा है और हमने यह कई मौकों पर कहा भी है। इस्राईल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का नुकसान हुआ है। जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया है, इसके परिणामस्वरूप एक खतरनाक मानवीय संकट भी पैदा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है।