AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

5 मार्च 2024

5:42:33 am
1442275

इमाम हुसैन भारतीयों के दिलों पर राज करते हैं, आशूरा का संदेश भारत के लोगों के बीच जीवित

हिंदुस्तान की सभ्यता और तहज़ीब में अज़ादारी एक मुस्तहब अमल से कहीं ज़्यादा है, बल्कि यह शिया मज़हब और अहले बैत के चाहने वालो की निशानी बन गया है।

भारत में ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई के दूत हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन महदी महदवीपुर ने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स) भारतीय लोगों के दिलों पर राज करते हैं भारत के लोगों के बीच आशूरा के सभी मूल्य जीवित हैं। भारत की आबादी एक अरब चालीस करोड़ है और इसमें 25 करोड़ मुस्लिम और 4 करोड़ शिया हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में आशूरा के दिन आधिकारिक अवकाश है यह खुद इस बात को दर्शाता है कि आशूरा भारतीय लोगों के बीच अपने जड़ें जमाये हुए है। भारत में सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने कहा कि इमाम हुसैन लाखों दिलों पर राज करते हैं, उन्हें भारत में सम्मान की नज़र से देखा जाता है। भारत में शियाओं की 20,000 मस्जिदें और 45,000 इमाम बारगाह हैं।

हिंदुस्तान की सभ्यता और तहज़ीब में अज़ादारी एक मुस्तहब अमल से कहीं ज़्यादा है, बल्कि यह शिया मज़हब और अहले बैत के चाहने वालो की निशानी बन गया है। आशूरा के तमाम के मूल्य हिंदुस्तान के लोगों में ज़िंदा हैं। भारतीय लोगों को इमाम हुसैन की विचारधारा में सभी मानवीय मूल्य मिल गए हैं।