AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

29 फ़रवरी 2024

6:18:52 am
1441141

मिस्र में बड़ा हादसा, नौका डूबने से 10 लोगों की मौत

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मज़दूर थे जो एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


मिस्र की राजधानी काहिरा के पास नील नदी में एक बड़ा नौका हादसा होने के कारन कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। काहिरा के पास नील नदी में एक नौका के डूबने से उसमें सवार 15 में से 10 लोगों की मौत हो गई।

जनशक्ति मंत्रालय ने बताया कि हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। नौका डूबने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। मिस्री मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख मिस्र पाउंड (लगभग 6,466 डॉलर) और प्रत्येक घायल को 20-20 हजार मिस्री पाउंड (646 डॉलर) का मुआवजा देने का फैसला किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मज़दूर थे जो एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।