AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

28 फ़रवरी 2024

5:25:21 am
1440927

अफ्रीकी देश में बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 31 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अफ्रीका में होती हैं, हालांकि इस महाद्वीप में दुनिया के वाहन बेड़े का बमुश्किल 2 फीसदी हिस्सा है।

अफ्रीकी देश माली में एक बड़े सड़क हादसे में कम से कम 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। माली के पश्चिमी शहर केनीबा में उस समय एक दर्दनाक घटना हुई जब एक बस नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में 31 लोगों के मारे जाने और कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

इस घटना को लेकर माली परिवहन मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को हुई इस घटना में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए है। कहा जा रहा है कि दुर्घटना बुर्किना फासो की ओर जा रही एक बस के साथ पेश आयी। यह बस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक पुल से गिर गई। ये हादसा स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे हुआ। इस दुर्घटना का कारण वाहन से ड्राइवर के नियंत्रण हटने को बताया जा रहा है।