AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

19 फ़रवरी 2024

8:08:39 am
1438928

सोमालिया में 5 सैन्य अड़े बनाएगा अमेरिका

अमेरिका अल-शबाब आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमालिया में 5 सैन्य अड्डे स्थापित करेगा। इस संबंध में सोमाली रक्षा मंत्रालय अमेरिकी दूतावास के बीच समझौता किया गया है।

अमेरिका आतंकवाद से संघर्ष के नाम पर दुनिया के अलग अलग देशों में सैन्य हस्तक्षेप और अपने अड्डे स्थापित किये हुए है। इसी क्रम में अब अमेरिका सोमालिया में आतंकी गुटों से संघर्ष के नाम पर अपने नए अड्डे स्थापित करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका अल-शबाब आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमालिया में 5 सैन्य अड्डे स्थापित करेगा। इस संबंध में सोमाली रक्षा मंत्रालय अमेरिकी दूतावास के बीच समझौता किया गया है।

इस समझौते के हस्ताक्षर समारोह में सोमाली राष्ट्रपति हसन शेख महमूद और अफ्रीकी मामलों के अमेरिकी उप विदेश मंत्री मोली फेय सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।

 समझौते के तहत, संयुक्त राज्य अमेरिका अल-शबाब के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए सोमालिया में पांच सैन्य अड्डे स्थापित करेगा, जहां अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के अलावा सोमाली सैनिकों को प्रशिक्षण देने की भी संभावना होगी।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमालिया से अफ्रीकी संघ मिशन की वापसी के तुरंत बाद अपने अड्डे स्थापित करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि 2007 से सोमालिया और अन्य अफ्रीकी देश अल-शबाब के हमलों का सामना कर रहे हैं, जिसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका इस संगठन के खिलाफ सोमालिया को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है।