AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

19 फ़रवरी 2024

4:50:10 am
1438870

ब्राज़ील ने ज़ायोनी सेना की कार्रवाई को बताया नरसंहार, बौखलाया इस्राईल

" यह दो सेनाओं के बीच युद्ध नहीं है। यह अत्याधुनिक सेना और महिलाओं और बच्चों के बीच जारी युद्ध है। इतिहास में इस तरह की कार्रवाई हिटलर के अलावा किसी और देश ने नहीं की है"।


ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनियों का लगातार चार महीने से क़त्ले आम कर रहा इस्राईल किसी भी क़ानून और नियम को मानने के लिए तैयार नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय निंदा और अपील से परे ज़ायोनी सेना फिलिस्तीनी जनता के संहार में लगी हुई है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा कि इस्राईल ग़ज़्ज़ा पट्टी में फिलिस्तीनी नागरिकों का नरसंहार कर रहा है। लूला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो कुछ हो रहा है वह युद्ध नहीं सिर्फ नरसंहार है।

उन्होंने कहा कि यह दो सेनाओं के बीच युद्ध नहीं है। यह अत्याधुनिक सेना और महिलाओं और बच्चों के बीच जारी युद्ध है। इतिहास में इस तरह की कार्रवाई हिटलर के अलावा किसी और देश ने नहीं की है।

इस्राईल ने लूला की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि लूला ने सारी हदें पार कर ली हैं। लूला के शब्द शर्मनाक और चिंताजनक है। यह राजनीति से प्रेरित है।