AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

17 फ़रवरी 2024

6:26:00 am
1438352

लाल सागर तनाव के बीच ईरान नेवी के दो युद्धपोत श्रीलंका पहुंचे

ईरान के युद्धपोत ऐसे समय में श्रीलंका पहुंचे हैं जब कोलंबो लाल सागर में इस्राईल के व्यापारिक जहाजों पर यमनी बलों के हमलों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।

जिस समय लाल सागर में तनावपूर्ण हालात के बीच श्रीलंका के अमेरिका के नेतृत्व वाले तथाकथित गुट में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है ईरान के दो युद्धपोत औपचारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंच गए हैं जहाँ श्रीलंकाई नौसेना ने किया स्वागत किया।

दो ईरानी युद्धपोत-आइआरआइएनएस बुशहर और तुंब श्रीलंकाई नौसेना के साथ सहयोग मजबूत करने के लिए शुक्रवार को औपचारिक यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। ईरान के युद्धपोत ऐसे समय में श्रीलंका पहुंचे हैं जब कोलंबो लाल सागर में इस्राईल के व्यापारिक जहाजों पर यमनी बलों के हमलों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।

श्रीलंकाई नौसेना ने दोनों युद्धपोतों का स्वागत किया। बुशहर 107 मीटर लंबा है और इसमें चालक दल के 270 सदस्य हैं, जबकि तुंब 94 मीटर लंबा है जिसमे चालक दल के 250 सदस्य हैं।