AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

16 फ़रवरी 2024

5:34:46 am
1438102

भारत से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस खरीद सकता है सऊदी अरब

हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र अर्थात खाड़ी देशों में हमारे संयुक्त उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। सऊदी अरब की ओर से रुचि दिखाई गई है और हम पहले भी अन्य प्रदर्शनियों में सऊदी के प्रतिनिधिमंडल से मिल चुके हैं। हम बातचीत को लेकर आशान्वित हैं।


अरब देश खास कर सऊदी अरब और भारत रिश्तों की नई पटकथा लिख रहे हैं। ऐसे में भारत खाड़ी देशों को हथियार आपूर्ति करते हुए अपने सपने साकार करने की कोशिश में लगा हुआ है। अभी तक हथियारों के आयातक के रूप में जाना जाता रहा भारत अब खुद को हथियारों का निर्यातक बनाने में लगा है। इसमें उसने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया है, जिसे भारत के रक्षा निर्यात का 'पोस्टर चाइल्ड' भी कहा जाता है।

 भारत ने हाल ही में सऊदी अरब की ओर से आयोजित वर्ल्ड डिफेंस शो में ब्रह्मोस को प्रमोट किया। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सऊदी अरब को ब्रह्मोस का ऑफर दिया जा रहा है। रूस की मीडिया की कुछ रिपोर्टों में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के संयुक्त उद्यम के एक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा गया कि क्रूज मिसाइल की संभावित बिक्री के लिए सऊदी अरब के साथ बातचीत हो रही थी।

 रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मोस एयरोस्पेस के निर्यात निदेशक ने कहा, 'हम कई उच्च स्तरीय बैठकों की उम्मीद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र अर्थात खाड़ी देशों में हमारे संयुक्त उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। सऊदी अरब की ओर से रुचि दिखाई गई है और हम पहले भी अन्य प्रदर्शनियों में सऊदी के प्रतिनिधिमंडल से मिल चुके हैं। हम बातचीत को लेकर आशान्वित हैं।