AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

15 फ़रवरी 2024

9:21:32 am
1437881

ग़ज़्ज़ा में क़त्लेआम के बीच फ्लाई दुबई और एमीरात की इस्राईल के लिए उड़ानें जारी

संयुक्त अरब अमीरात जैसा अरब देश ज़ायोनी देश के साथ अपने रिश्तो को नए आयाम देने में लगा हुआ है यही नहीं अमेरिका के बाद अरब अमीरात इस्राईली नागरिकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थल बना हुआ है।

फिलिस्तीन में इस्राईल की ओर से जारी क़त्ले आम के बाद भी संयुक्त अरब अमीरात जैसा अरब देश ज़ायोनी देश के साथ अपने रिश्तो को नए आयाम देने में लगा हुआ है यही नहीं अमेरिका के बाद अरब अमीरात इस्राईली नागरिकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थल बना हुआ है।

अल-खलीज ऑनलाइन ने रिपोर्ट दी है कि ज़ायोनी सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी आक्रमण के बावजूद, संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद संयुक्त अरब अमीरात ज़ायोनीवादियों के लिए यात्रा के लिए सबसे पसंदीदा देश है।

तल अवीव हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पिछले जनवरी में मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन छोड़ने वाले ज़ायोनीवादियों की संख्या में वृद्धि की पुष्टि की है।

उपरोक्त ज़ायोनी सूत्रों ने ज़ायोनी प्रवासियों और यात्रियों के लक्षित देशों के बारे में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका 17% यात्रियों का पहला गंतव्य था।

ज़ायोनी सरकार के हवाई अड्डा संगठन के आँकड़ों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात 6.76% यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है और फ़्रांस 6.34% यात्रियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

डेली मआरिव ने भी लिखा कि फ्लाई दुबई और एतिहाद एयरलाइन्स ने युद्ध के बावजूद अधिकृत फिलिस्तीन के लिए अपनी उड़ानें जारी रखी हैं।

गौरतलब है कि अल-अक्सा तूफान ऑपरेशन ने ज़ायोनी शासन की नींव हिला दी है, जिसके उसे अभी भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। चूंकि इस शासन के मुख्य आर्थिक स्रोतों में से एक पर्यटन क्षेत्र, बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अवैध राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।