AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

15 फ़रवरी 2024

5:49:56 am
1437842

रूस कर रहा है अतंरिक्ष युद्ध की तैयारी, अमेरिका ने किया दावा

अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी ने दावा किया है कि रूस अतंरिक्ष में युद्ध की तैयारी कर रहा है। यह प्रणाली काफी ताकतवर है। रूस अंतरिक्ष में अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा रहा है जो कि काफी खतरनाक है।

अमेरिका ने रूस पर अंतरिक्ष में अपनी परमाणु ताक़त बढ़ाने के आरोप लगाते हुए कहा कि रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करना चाहता है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना ​​​​है कि रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार रखना चाहता है। 

इस खबर के बाद अमेरिका की बैचेनी बढ़ गई है। कई दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कुछ देश इस तरह के न्यूक्लियर-एंटी सैटेलाइट सिस्टम बना रहे हैं ताकि अंतरिक्ष में जाकर दुश्मन की सभी नेविगेशन सैटेलाइट को खत्म कर सकें।

अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी ने दावा किया है कि रूस की आर्मी स्पेस में न्यूक्लियर-एंटी सैटेलाइट सिस्टम तैनात करना चाहती है। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी ने दावा किया है कि रूस अतंरिक्ष में युद्ध की तैयारी कर रहा है। यह प्रणाली काफी ताकतवर है। रूस अंतरिक्ष में अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा रहा है जो कि काफी खतरनाक है।