AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

15 फ़रवरी 2024

4:32:38 am
1437819

रूस की मदद के आरोप में ईयू भारतीय और चीनी कंपनियों पर पाबंदी लगाने को तैयार

यूरोपीय संघ जिन कंपनियों पर प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है, उनमें हांगकांग, सर्बिया, भारत, तुर्किए और चीन की कंपनियां शामिल हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध में खुल कर यूक्रेन को हथियार एवं सैन्य तथा आर्थिक सहयता दे रहे यूरोपीय संघ ने रूस की मदद के आरोप में चीन और भारत समेत कई अन्य देशों की कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है।

यूरोपीय संघ भारतीय-चाइनीज समेत कई अन्य देशों की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। यूरोपीय संघ का आरोप है कि यह कंपनियां यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद कर रही हैं। यूरोपीय संघ ने इन कंपनियों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया है और अगर यह प्रस्ताव सभी सदस्य देश पारित कर देते हैं तो ये पहली बार होगा, जब चीन की कंपनी पर यूरोपीय संघ सीधा प्रतिबंध लगाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपीय संघ जिन कंपनियों पर प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है, उनमें हांगकांग, सर्बिया, भारत, तुर्किए और चीन की कंपनियां शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आई है। हालांकि कानूनी कारणों से कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनियों पर प्रतिबंध का मतलब यह होगा कि जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगेगा, वो भविष्य में यूरोप की कंपनियों के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगी