AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

14 फ़रवरी 2024

6:13:45 am
1437592

सय्यद हसन नसरुल्लाह की चेतावनी, लेबनान पर हमला हुआ तो 20 लाख ज़ायोनी बेघर होंगे

क्षिणी लेबनानी मोर्चे का दबाव और समर्थन दुश्मन की हार और कमजोर होने तक जारी रहेगा। जब ग़ज़्ज़ा में हमले बंद हो जाएंगे और युद्ध थम जाएगा, तो दक्षिण में गोलीबारी भी बंद हो जाएगी। जब दुश्मन युद्ध बंद कर देगा, तो हम वापस मौजूदा समीकरण पर लौट आएंगे।

लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन और प्रभावी राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह ने लेबनान पर हमले की योजना बना रहे अवैध राष्ट्र इस्राईल को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर लेबनान पर हमला किया गया तो हम 20 लाख ज़ायोनी आप्रवासियों को मक़बूज़ा फिलिस्तीन में बेघर कर देंगे।

सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि दक्षिणी लेबनानी मोर्चे का दबाव और समर्थन दुश्मन की हार और कमजोर होने तक जारी रहेगा। जब ग़ज़्ज़ा में हमले बंद हो जाएंगे और युद्ध थम जाएगा, तो दक्षिण में गोलीबारी भी बंद हो जाएगी। जब दुश्मन युद्ध बंद कर देगा, तो हम वापस मौजूदा समीकरण पर लौट आएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन हमारे खिलाफ अपनी धमकियों को लागू कर देता है, तो 200 हजार ज़ायोनी कब्जाधारियों के बजाय, 20 लाख ज़ायोनी विस्थापित हो जाएंगे। यदि दुश्मन संघर्ष का दायरा बढ़ाता है, तो हिज़्बुल्लाह भी अपने अभियानों का विस्तार करेगा।