AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

14 फ़रवरी 2024

4:15:18 am
1437556

किसान आंदोलन, जवान और किसान आमने सामने, शंभू बार्डर पर हालात नाजुक

शंभू बार्डर पर जवान और किसान आमने-सामने हैं। आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों के बीच डटे दर्जनभर किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डीएसपी समेत पुलिस के जवान भी जख्मी हैं। हालात तनावपूर्ण हैं।

भारत में 2 साल बाद फिर अपनी मानों को दोहराते हुए किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कूचा का ऐलान किया है वहीँ सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए दमखम झोंक दिया है।

शंभू बार्डर पर मंगलवार को जवान और किसान एकबार फिर आमने-सामने दिखे। पुलिस की ओर से दिल्ली कूच रोकने के लिए किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई तो आक्रोशित किसानों ने पथराव किया। पुलिस की ओर से 15 लोग जख्मी हुए तो 12 से अधिक किसान भी घायल होकर अस्पताल पहुंचे। घायलों में अंबाला डीएसपी आदर्शदीप भी शामिल हैं।

शंभू बार्डर पर जवान और किसान आमने-सामने हैं। आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों के बीच डटे दर्जनभर किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डीएसपी समेत पुलिस के जवान भी जख्मी हैं। हालात तनावपूर्ण हैं।

जैसे-जैसे शाम हुई तो पंजाब की सीमा में एक किलोमीटर तक हाईवे पर लगी लाइटें ही नहीं जली। इतना ही नहीं नेट भी बंद रहा। जबकि फोन कनेक्शन भी धीमे रहे। ऐसे में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों की लाइटों से काम चलाया। हालांकि अंधेरे छाने के बावजूद भी देररात तक आंसू गैस के गोले दागे गए।