AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

7 फ़रवरी 2024

6:04:50 am
1435918

दिल्ली में सजेगा दुनिया का सबसे बड़ा किताब मेला

अतिथि देश के तौर पर इस बार सऊदी अरब को चुना गया है। साथ ही, फ्रांस, इटली, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्किये, स्पेन और श्रीलंका भी इस पुस्तक मेले में हिस्सा ले रहे हैं,

दिल्ली के प्रगति मैदान में दुनिया का सबसे बड़ा किताब मेला वर्ल्ड बुक फेयर 2024 10 फरवरी से लगेगा। हर साल दिल्ली में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुक फेयर का आगाज होने जा रहा है। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं।

इस साल ये 10 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी, यानी कुल 9 दिनों तक चलेगा। इसमें देश ही नहीं, दुनियाभर के प्रकाशक, पाठक और लेखक हिस्सा लेते हैं, इस बार यहां आपको 22 भारतीय भाषाओं के अलावा कई विदेशी भाषाओं की किताबें देखने को मिल जाएंगी।

इस साल यह फेयर ‘बहुभाषी भारत एक जीवंत परंपरा’ (Multilingual India) पर बेस्ड होगा। वहीं, अतिथि देश के तौर पर इस बार सऊदी अरब को चुना गया है। साथ ही, फ्रांस, इटली, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्किये, स्पेन और श्रीलंका भी इस पुस्तक मेले में हिस्सा ले रहे हैं, आने वाले दिनों में इसमें शामिल होने वाले देशों की संख्या और बढ़ सकती है।

बता दें, इस साल यह 51वां पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान हॉल नंबर 1 से लेकर 5 में आयोजित किया जा रहा है। नैशनल बुक ट्रस्ट के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी पुस्तक मेले में स्कूल स्टूडेंट्स, दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन्स के लिए एंट्री फ्री रहेगी। वहीं, अन्य लोगों के लिए प्रवेश शुल्क 10-20 रुपये है। मेले की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है।