AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

5 फ़रवरी 2024

8:23:04 am
1435346

मालदीव की संप्रभुता से समझौता नही, 10 मार्च से पहले वापस जाएंगे भारतीय सैन्यकर्मी

मालदीव के राष्ट्र मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को कहा कि 10 मार्च से पहले भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह को भारत वापस भेज दिया जाएगा। वहीं दो विमानन प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे शेष भारतीयों को 10 मार्च तक वापस भेजा जाएगा।

मालदीव और भारत के बीच जारी विवाद के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा है कि हम देश की संप्रभुता से कोई समझौता नही करेंगे। मुइज्जू ने 17 नवंबर को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ही भारत से 15 मार्च तक अपने 88 सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने की अपील की थी। भारत से तनाव के बीच अन्य देशों के साथ राष्ट्रपति मुइज्जू की कूटनीतिक चर्चाएं भी जारी है।

मालदीव के राष्ट्र मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को बताया कि 10 मार्च से पहले भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह को भारत वापस भेज दिया जाएगा। वहीं दो विमानन प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे शेष भारतीयों को 10 मार्च तक वापस भेजा जाएगा।

मुइज्जू ने संसद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि उनका मानना है कि मालदीव के अधिकांश लोग इस उम्मीद के साथ उनकी सरकार का समर्थन करते हैं कि वह देश से विदेशी सैनिकों को हटा देंगे। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य अपने खोए हुए समुद्री क्षेत्र को वापस पाना है।