AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

2 फ़रवरी 2024

4:56:49 am
1434442

यूरोप मे किसान आंदोलन, ट्रैक्टर्स से सड़कें जाम, बेल्जियम में हंगामा

यूरोपीय यूनियन की बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन को और आर्थिक मदद देने का एलान किया गया। वहीं बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में किसान सड़कों पर उतरे और शहर की कई सड़कों को जाम कर दिया।

भारत के किसान आंदोलन ने कई महीनों तक दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा था अब यूरोप में अपनी मांगों को लेकर किसान सड़कों पर हैं। गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में करीब एक हजार ट्रैक्टर्स सड़कों पर उतरे। किसान यूरोपीय यूनियन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी परेशानी पर भी ध्यान दिया जाए और उनके लिए आर्थिक मदद का एलान किया जाए।

यूरोपीय देशों में इन दिनों किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कों पर उतरे हुए हैं। गुरुवार को यूरोपीय यूनियन की बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन को और आर्थिक मदद देने का एलान किया गया। वहीं बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में किसान सड़कों पर उतरे और शहर की कई सड़कों को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रैक्टर्स से पूरे शहर में मार्च किया और इस दौरान सड़कों पर अंडे फेंके गए, जगह-जगह आगजनी हुई। यूरोपीय देशों में किसान संगठन नाराज चल रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें खेती के लिए अच्छे पैसे नहीं मिल रहे हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के चलते यूरोपीय देशों ने यूक्रेन से आने वाले कृषि आयात को कई छूट दी हैं, जिससे यूक्रेन समेत अन्य देशों से सस्ती कृषि उपज यूरोप के बाजारों में आ रही है, जिससे स्थानीय किसानों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है इससे वे नाराज हैं।