AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

27 जनवरी 2024

5:19:58 am
1432673

युगांडा ने हेग ट्रिब्यूनल में अपने न्यायाधीश से किनारा किया

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस्राईल के खिलाफ जनसंहार के मामले में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का इस देश से कोई लेना देना नहीं है। जूलिया सेबुटिंडे के रुख का युगांडा के आधिकारिक रुख से कोई लेना देना नहीं है।

युगांडा ने हेग अंतर्राष्ट्रीय अदालत में अपने देश की न्यायाधीश जूलिया सेबुटिंडे से किनारा करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस्राईल के खिलाफ जनसंहार के मामले में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का इस देश से कोई लेना देना नहीं है। जूलिया सेबुटिंडे के रुख का युगांडा के आधिकारिक रुख से कोई लेना देना नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र में युगांडा के स्थायी दूत ने कहा कि इस्राईल के समर्थन में अपना मत प्रकट करने वाली न्यायाधीश जूलिया सेबुटिंडे से हमारे देश का कोई संबंध नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में युगांडा का फिलिस्तीन के समर्थन स्टैंड हमारे रुख को बताने के लिए काफी है। बताते चलें कि जूलिया सेबुटिंडे ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्राईल के खिलाफ दायर किये गए मामले में के फैसले के सभी खंड में इस्राईल के अक्ष और फिलिस्तीन के खिलाफ मतदान किया था।