AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

27 जनवरी 2024

4:10:32 am
1432649

इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले से हताश इस्राईल, यूएनओ की संस्था पर लगाया हमले में शामिल होने का आरोप

अंतर्राष्ट्रीय अदालत के फैसले के अपने खिलाफ आते ही इस्राईल ने इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था की आलोचना करने के साथ ही फिलिस्तीनी रिफ्यूजी के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनआरडब्ल्यूए को भी निशाने पर ले लिया है।


ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से जारी भीषण और बर्बर हमलों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अदालत में गए दक्षिण अफ्रीका ने इस्राईल पर जनसंहार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दक्षिण अफ्रीका ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमलों को नरसंहार बताते हुए अदालत का रुख किया था। अफ्रीका ने अदालत से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द ग़ज़्ज़ा में जारी इस्राईली हमलों पर रोक लगाई जाए।

अंतर्राष्ट्रीय अदालत के फैसले के अपने खिलाफ आते ही इस्राईल ने इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था की आलोचना करने के साथ ही फिलिस्तीनी रिफ्यूजी के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनआरडब्ल्यूए को भी निशाने पर ले लिया है।

अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद इस्राईल ने अदालत की आलोचना की। इस्राईल ने फैसले को अपमानजनक बताया है। इस्राईल ने कसम खाई है कि अवैध राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक है, वह किया जाएगा।