AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

25 जनवरी 2024

9:14:51 am
1432239

सोने की खदान धंसी, 70 से ज्यादा की मौत; बचाव कार्य जारी

अवैध सोने के खदान धंसने से 70 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे से जुड़े लोगों के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। खदान के धंसने के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है।

अफ्रीका में आए दिन खदान दुर्घटना के मामले तेज़ होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला माली का है। माली में सोने के खदाने धंसने की घटनाएं आम होती जा रहीं हैं। यहां छोटे पैमाने पर खनन करने वाले अक्सर सुरक्षा उपायों की अनदेखी करते हैं। जिसके चलते आए दिन बड़ी संख्या में लोगों की मौत की घटनाएं सामने आती हैं। माली अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा सोने का उत्पादक देश है। हादसे को लेकर देश की सरकार ने खेद जताया है।

ताजा घटनाक्रम में एक अवैध सोने के खदान धंसने से 70 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे से जुड़े लोगों के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। खदान के धंसने के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है।