AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

23 जनवरी 2024

7:59:10 am
1431681

लाल सागर में जहाज़ों पर हमले कर रहा है ईरान, अमेरिका ने लगाया आरोप

इस अमेरिकी सैन्याधिकारी ने दावा किया कि लाल सागर में जहाजों पर हमला करने में अंसारुल्लाह यमन को ईरान सीधे तौर पर नियंत्रित कर रहा है।

फिलिस्तीन में इस्राईल की ओर से जारी जनसंहार के जवाब में यमन की ओर से ज़ायोनी हितों को निशाना बनाने और लाल सागर को इस्राईल के लिए बंद करने की यमन की कार्रवाई से साम्रज्यवादी देशों में हड़कंप मचा हुआ है। ब्रिटेन अमेरिका मिलकर यमन के खिलाफ हमले कर रहे हैं लेकिन अभी तक अपने किसी भी उद्देश्य में सफल नहीं हुए।

अब अमेरिका ने एक बार फिर लाल सागर में यमनी प्रतिरोध की कार्रवाई को ईरान की कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। अल जज़ीरा के अनुसार, मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के शीर्ष कमांडर ब्रैड कूपर ने तेहरान के खिलाफ पश्चिमी अधिकारियों के आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि ईरान यमन में ज़ायोनी जहाजों पर हमला करने में अंसारुल्लाह का समर्थन कर रहा है। इस संबंध में, इस अमेरिकी सैन्याधिकारी ने दावा किया कि लाल सागर में जहाजों पर हमला करने में अंसारुल्लाह यमन को ईरान सीधे तौर पर नियंत्रित कर रहा है।