AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

23 जनवरी 2024

5:00:37 am
1431617

अमेरिका में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, आरोपी फरार

अमेरिका के शिकागो में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई।


अमेरिका के लिए नासूर बन चुका गन कल्चर एक बार फिर इस देश के 8 लोगों की बलि ले गया। अमेरिका के शिकागो में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। यह गोलीबारी इलिनॉय के जोलिएट में वेस्ट एकर्स रोड के 2200 ब्लॉक में हुई। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी पहचान रोमियो नांसे के तौर पर की गई है।

जोलिएट के पुलिस प्रमुख बिल इवांस ने कहा, 'दो अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अपररधि को ढूंढने की कोशिश कर रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं 29 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं और यह अब तक के सबसे दर्दनीय अपराधों में से एक है।' पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी लाल टोयोटा कैमरी चला रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आरोपी की पहचान करने के लिए मदद मांगी है।