AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

15 जनवरी 2024

5:57:32 am
1429424

तंजानिया, खदान ढहने से 22 लोगों की मौत, दो दिन बाद लाशें बरामद

करीब 24 से 38 साल की उम्र के लोगों का एक ग्रुप इस खदान में खनन का काम कर रहा था, जहां भारी बारिश के कारण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अफ्रीका के तंज़ानिया में खदान ढहने के कारण हुए दर्दनाक हादसे में कम से काम 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। तंजानिया में भारी बारिश के बाद एक खदान के ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 24 से 38 साल की उम्र के लोगों का एक ग्रुप इस खदान में खनन का काम कर रहा था, जहां भारी बारिश के कारण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जिला आयुक्त साइमन सिमलेंगा ने बताया कि शुरुआत में हमें बताया गया था कि खदानों में 19 से 20 लोग फंसे हुए थे, लेकिन दुर्भाग्य से 22 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि खोज और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि मलबे में दबे सभी शवों को निकाल लिया गया है। यह हादसा सिमियू क्षेत्र में हुआ।

सिमलेंगा ने कहा कि खनन कर रहे लोगों ने लगभग दो से तीन सप्ताह पहले खनिजों से समृद्ध क्षेत्र की खोज की थी और सरकार द्वारा भौतिक और पर्यावरणीय सुरक्षा और प्रक्रियाओं को मंजूरी देने से पहले खनन शुरू कर दिया था।