AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

13 जनवरी 2024

9:36:56 am
1428954

मोरक्को के 56 शहरों में अवैध राष्ट्र इस्राईल के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन

ग़ज़्ज़ा में जारी नरसंहार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की निंदा करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इस्राईल के खिलाफ "नरसंहार" मामला दायर करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्रशंसा की।

इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य करने वाले मोरक्को की जनता ने देश के 56 शहरों में सड़को पर उतर कर इस्राईल के विरोध में विशल प्रदर्शन करते हुए अपनी सरकार से तत्काल प्रभाव से इस्राईल से सभी रिश्तों को खत्म करने कई मांग की।

मोरक्को के लोगों ने कल इस देश के 56 शहरों में ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के अपराधों की निंदा की और सरकार से तल अवीव के बीच संबंधों को समाप्त करने की मांग की।

ग़ज़्ज़ा में जारी नरसंहार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की निंदा करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इस्राईल के खिलाफ "नरसंहार" मामला दायर करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्रशंसा की।

फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ हालिया जनसंहार और ज़ायोनी हमलों की शुरुआत के बाद से मोरक्को में विभिन्न दलों और समूहों ने इस देश और तल अवीव शासन के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की नीति पर आपत्ति जताई है। पिछले विरोध प्रदर्शनों में भी, मोरक्को के प्रदर्शनकारियों ने अवैध राष्ट्र इस्राईल का समर्थन करने वाली कंपनियों के बहिष्कार का आह्वान किया था।