AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

12 जनवरी 2024

8:36:16 am
1428665

सऊदी अरब यमन पर हमलो के खिलाफ, पश्चिमी एशिया में संकट

सऊदी अरब ने इन हमलों के बाद कहा है कि हम लाल सागर क्षेत्र में हो रहे सैन्य अभियानों और यमन में साइटों पर हवाई हमलों को लेकर चिंता में हैं। हम इस पूरी स्थिति पर बारीकी के साथ नजर रख रहे हैं।

अतिक्रमणकारी अमेरिकी और ब्रिटिश सेना की ओर से यमन पर हमलों के बाद पश्चि एशिया में नया संकट खड़ा हो सकता है। इन हमलों को बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई की सा सकती है। ब्रिटेन की ओर से भी यमन में और ज्यादा हमलों को अंजाम देने का इशारा किया गया है।

अमेरिका के आतंकी हमलों ने पश्चिम एशिया में हलचल बढ़ा दी है। पश्चिम एशिया के अहम देश सऊदी अरब ने इन हमलों के बाद कहा है कि हम लाल सागर क्षेत्र में हो रहे सैन्य अभियानों और यमन में साइटों पर हवाई हमलों को लेकर चिंता में हैं। हम इस पूरी स्थिति पर बारीकी के साथ नजर रख रहे हैं।

यमन पर हमले के बाद इराक में अमेरिका दूतावास पर हमला हुआ है। इसे यमन का जवाब माना जा रहा है। इस सबके चलते पूरे इलाके में लड़ाई बढ़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। जिससे सऊदी की चिंता बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के साथ करीब आठ साल लंबी लड़ाई लड़ी है। इस लड़ाई में सऊदी अरब को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

 सऊदी अरब फिर से कोई नया संघर्ष अपनी दक्षिणी सीमा पर नहीं चाहता है। सऊदी की निगाह अपनी आर्थिक ताकत को बढ़ाने पर है और इस समय वह शांति स्थापित करने को ज्यादा तरजीह दे रहा है।