AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

12 जनवरी 2024

4:57:28 am
1428640

द.अफ्रीका ने ICJ में सुनवाई के दौरान इस्राईल पर लगाए नरसंहार के आरोप

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के वहशियाना हमलों के बाद यह पहला मौक़ा है जब अवैध राष्ट्र ने किसी अंतरराष्ट्रीय जांच में अपना पक्ष रखा हो। ज़ायोनी शासन इससे पहले तक सभी जांचों को अनुचित और पक्षपाती बताकर नकार देता था।


ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के नरसंहार को ICJ में ले जाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने मामले की सुनवाई के दौरान अपने आरोपों को दोहराते हुए अदालत से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इस्राईली हमलों को रोकने का आदेश दे।

अंतरराष्ट्रीय अदालत में सुनवाई के दौरान दक्षिण अफ्रीका के वकील अदिला हासिम ने कहा कि अदालत में पिछले 13 सप्ताह के सूबत पेश किए गए हैं। हासिम ने कहा कि ग़ज़्ज़ा के लोग पीड़ित है। ग़ज़्ज़ा के लोगों के पीड़ा को सिर्फ अदालत का आदेश ही रोक सकता है।

सुनवाई के दौरान, ज़ायोनी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष पेश किया। ज़ायोनी नेता ने कहा कि यह एक उल्टी दुनिया है। इस्राईल पर नरसंहार का आरोप लगाया है बल्कि इस्राईल तो नरसंहार से लड़ रहा है। दक्षिण अफ्रीका का पाखंड आसमान तक चिल्लाता है।

बता दें कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के वहशियाना हमलों के बाद यह पहला मौक़ा है जब अवैध राष्ट्र ने किसी अंतरराष्ट्रीय जांच में अपना पक्ष रखा हो। ज़ायोनी शासन इससे पहले तक सभी जांचों को अनुचित और पक्षपाती बताकर नकार देता था।