AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

11 जनवरी 2024

10:45:34 am
1428410

अमेरिका ने फिर से रूस से तेल आयात करना शुरू किया

अमेरिका के लिए अक्टूबर में रूसी तेल की एक बैरल की कीमत 74 डॉलर और अगले महीने में 76 डॉलर थी। यह रूसी तेल की प्रति बैरल 60 डॉलर की निर्धारित कीमत सीमा से काफी अधिक है।

अमेरिका ने रूस यूक्रेन संकट के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए उस से तेल आयत करने पर पाबंदी लगा दी थी। वाशिंगटन ने प्रतिबंधों को कड़ा करने के तहत मार्च 2022 में रूस से तेल और अन्य ऊर्जा वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिकी कंपनियों ने रूस से तेल की आखिरी खेप अप्रैल 2022 में खरीदी थी। लेकिन अक्टूबर 2023 में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने डेढ़ साल में पहली बार रूस से तेल आयात किया और इस साल नवंबर में उसने फिर से रूस से तेल खरीदा।

अमेरिकी सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में अमेरिका ने रूस से 36.8 हजार बैरल तेल खरीदा। इस आयात का मूल्य 2.7 मिलियन डॉलर था। इस साल नवंबर में, 750 हजार डॉलर के रूसी तेल की खरीद मात्रा 9.9 हजार बैरल तक पहुंच गई। दोनों ही मामलों में, तेल उपभोग के लिए खरीदा गया था।

इस रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अक्टूबर में रूसी तेल की एक बैरल की कीमत 74 डॉलर और अगले महीने में 76 डॉलर थी। यह रूसी तेल की प्रति बैरल 60 डॉलर की निर्धारित कीमत सीमा से काफी अधिक है।