AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

11 जनवरी 2024

4:26:18 am
1428327

भारत से विवाद के बीच चीन पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति, जिनपिंग के साथ रात्रिभोज

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की।

पडोसी देश भारत के साथ विवाद के बीच ही मालदीव के राष्ट्रपति की चीन यात्रा और अपने चीनी समकक्ष के साथ रात्रिभोज मीडिया की सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक आधिकारिक प्रेस बयान में कहा कि जिनपिंग के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुइज्जू चीन की यात्रा पर गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की।

बता दें, मुइज्जू ने एक दिन पहले चीन से अनुरोध किया था कि वे अधिक से अधिक चीनी पर्यटकों को मालदीव भेजने के लिए उत्साहित करें। भारत से उपजे विवाद के कारण मालदीव फिलहाल पर्यटकों की कमी से जूझ रहा है।