AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

9 जनवरी 2024

9:02:48 am
1427851

रूस ने जताई उम्मीद, सुधरेंगे भारत और चीन के रिश्ते, सीमा विवाद हल होगा

चीन भारत रिश्तों पर बात करते हुए रूसी दूत अलीपोव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत और चीन, अद्वितीय राजनीतिक समझ रखने वाली प्रमुख सभ्यताओं के रूप में

रूस ने भररत और चीन के संबंधों में सुधार की आशा जताते हुए कहा कि जल्द ही दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझा लिया जाएगा। रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने एक कार्यक्रम में भारत-रूस संबंध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अलीपोव ने कहा कि हमारा उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाना और इसके असंतुलन को ठीक करना है। चीन भारत रिश्तों पर बात करते हुए रूसी दूत अलीपोव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत और चीन, अद्वितीय राजनीतिक समझ रखने वाली प्रमुख सभ्यताओं के रूप में, सीमा मुद्दे पर प्रगति हासिल करने और संवेदनशील हितों के पारस्परिक सम्मान के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के तरीके ढूंढ लेंगे।