AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

30 दिसंबर 2023

8:07:17 am
1424966

आर्मेनिया और आज़रबैजान के बीच शांति नहीं चाहता फ़्रांस, काकेशस में बढ़ा रहा है संकट

फ़्रांस आर्मेनिया को आधुनिक हथियार और सैन्य साज़ो सामान देते हुए बाको और येरेवान के बीच संबंधों को बहाल करने और आपसी विश्वास जगाने के बजाए मनमुटाव और मतभेदों को बढ़ावा दे रहा है।

दक्षिणी काकेशस में फ़्रांस की साज़िशों का पर्दा फर्श करते हुए आज़रबैजान के सहायक राष्ट्रपति हिकमत हाजी ने कहा कि फ़्रांस आर्मेनिया को आधुनिक हथियार देते हुए वहां हमारे खिलाफ दुर्भावना फैलाते हुए लोगों को उकसा रहा है।

उन्होंने कहा कि फ़्रांस आर्मेनिया को आधुनिक हथियार और सैन्य साज़ो सामान देते हुए बाको और येरेवान के बीच संबंधों को बहाल करने और आपसी विश्वास जगाने के बजाए मनमुटाव और मतभेदों को बढ़ावा दे रहा है।

बता दें कि फ़्रांस ने हाल ही में आर्मेनिया से एक और रक्षा सौदा करते हुए येरेवान को कम दूरी की रडार प्रणाली "मिस्टर ग्रेंड 200" देने की हामी भरी है।